फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोहल्ली में दिवाली पर गोकशी, हंगामा

विज्ञापन
पोह्ल्ली के गोकशी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर इंद्रपाल बजरंगी थाना प्रभारी से कार्रवा? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
पोहल्ली में दिवाली पर गोकशी, हंगामा
विज्ञापन

सरधना। पोहल्ली गांव के जंगल में रविवार रात गोकशी हो गई। दिवाली पर गोकशी से ग्रामीणों में रोष फैल गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मांस के सैंपल भरे। वहीं, बाकि अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच गोकशो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पोहल्ली व जेवरी के ग्रामीण सोमवार सुबह जंगल में देवी देवताओं की पूजा करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कुत्ते मांस के टुकड़ों को खींच रहे हैं। लोगों के मुताबिक पास जाकर देखा तो काफी संख्या में गोमांश के टुकड़े पड़े हुए थे। दिवाली पर गोकशी की जानकारी पर क्षेत्र में रोष फैल गया। भाजपा के जिलामंत्री इंद्रपाल बजरंगी समेत काफी संख्या में लोग मौके पर जा पहुंचे और हंगामा करने लगे। जानकारी पर थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मांस के सैंपल भरकर बाकी अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया। इंद्रपाल बजरंगी के मुताबिक पांच या छह गोवंश के कटान के अवशेष पड़े मिले हैं। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक एसआई अमित चौधरी द्वारा पांच गोकश इमरान पुत्र शेरदीन, गुलफाम पुत्र इस्लामुदीन, नाजिम पुत्र नफीस निवासी पोहल्ली, शहजाद पुत्र नवाब व आशू पुत्र मो. उमर निवासी खिर्वा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिले कार्यकर्ता
इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को इंद्रपाल बजरंगी, मिलन सोम, मोहित ठाकुर, विनोद कुशावली समेत काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे ओर थानाध्यक्ष से इस गोकशी के मामले में सही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। इंद्रपाल बजरंगी ने कहा कि पांच नामजद आरोपियों में से एक दोषी व चार निर्दोष हैं। इस मामले में गांव निवासी सुंदर ने भी गांव के पांच लोगों के खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक तहरीर के आधार पर जिन लोगों के नाम ग्रामीण गोकशी में शामिल होना बता रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। यदि वह भी इस घटना में में शामिल है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पहली घटनाओं में कार्रवाई नहीं
कोतवाली क्षेत्र में गोकशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत व लापरवाही से यह घटनाएं हो रहीं हैं। बताया कि नया गांव व मढ़ियाई के निकट गोकशी की घटना हुईं। मौके से गोमांस की पुष्टि हुई पर बिना कार्रवाई के रफादफा कर दिया गया। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें