फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता गांव में गोकशी, भारी मात्रा में मीट बरामद

विज्ञापन
3ए - पुलिस द्वारा मौके से बरामद गौकशी करने वालों की कार। (फलावदा) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
खाता गांव में गोकशी, भारी मात्रा में मीट बरामद
विज्ञापन

फलावदा। पुलिस ने गांव खाता के जंगल से भारी मात्रा में मीट बरामद किया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद मीट को सील कर प्रयोगशाला भेजा। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली गांव खाता के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देख गोकशी करने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोवंश खाल, भारी मात्रा में मीट, औजार तथा टाटा बोल्ट कार बरामद की है। बरामद मीट को पुलिस ने गड्ढा खोदकर दबवा दिया। वहीं, मीट का नमूना सील कर प्रयोगशाला भेजा। घटना के संबंध में मतीन, नवाब, साजिद, हसीन, वाहिद निवासीगण नंगला हरेरु, शाहनजर निवासी रुहासा तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें चार दिन पूर्व भी गांव नगला हरेरु से पुलिस ने कटान के लिए लाए गए छह गोवंश बरामद किए थे। पुलिस ने बरामद गोवंशों को गौशाला भिजवाए थे। साथ ही छह लोगों के खिलाफ गोकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें