7ए - गांव मानपुर में उप चुनाव के लिए मतदान कराने पहुंची टीम। (हस्तिनापुर)
- फोटो : MAWANA
उपचुनाव आज, तैनात रहेगी पुलिस
मवाना/हस्तिनापुर। जिला पंचायत, ग्राम प्रधान के लिए आज होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टी बूथों पर पहुंच गई। प्रशासन ने भी बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से चुनाव के दौरान शांति बनाएं रखने की अपील की।
बताते चलें कि जिला पंचायत के वार्ड 34 से बसपा समर्थित प्रत्याशी दिलशाद ने जीत दर्ज की थी, लेकिन दिल्ली स्थित बटला हाउस में उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। लगभग सात-आठ माह से यह सीट खाली चली आ रही है। इसके अलावा हस्तिनापुर ब्लाक के मानपुर गांव में 10 महीने पहले प्रधान मनप्रीत कौर की बीमारी के चलते मौत होनेे के कारण यह सीट भी खाली हो गई थी। यहां संगीता कौर एवं सिमरजीत कौर उपचुनाव लड़ रही हैं। दोनों जगह शनिवार को उपचुनाव होगा। एडीएमई रामचंद्र, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक संजीव, एसपी देहात अविनाश पांडे, सीओ यूएन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि बूथों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। तहसीलदार मवाना अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मानपुर गांव में प्रधान के उपचुनाव को लेकर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक जोनल मस्जिट्रेट व उन्हें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व दो लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा वार्ड 34 में 6 मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट, व एसडीएम मवाना को सुपर जोनल मजिस्टे्रट व 12 लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है।