फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी को लेकर आक्रोश, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी को लेकर आक्रोश, जाम लगाया
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा के जंगल में रविवार रात गोकशी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के लोगों ने सोमवार को सरधना-बिनौली मार्ग पर जाम लगा दिया। गोवंश के अवशेष सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस चौकी के स्टाफ के निलंबन की मांग पर अड़े हुए थे। हिंदू संगठनों ने पुलिस को छह दिन का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की।
हर्रा स्थित इंटर कॉलेज के सामने जंगल में रविवार रात गो तस्करों ने गोकशी कर दी। सुबह ग्रामीण जंगल में पहुंचे तो उन्हें अवशेष पड़े मिले। सूचना मैनापूठी के ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। प्रांत विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल अभिषेक चौहान के नेतृत्व में गोवंश के अवशेष उठाकर सरधना-बिनोली रोड पर इंटर कॉलेज के सामने रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया पुलिस की मिलीभगत से गोकशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने से वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन हंगामा जारी रखा। इसके बाद सीओ सरधना आरपी शाही, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने की कोशिश की। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपियाें को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ ने हिंदू संगठन के लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें