फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन

मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम आज (मंगलवार) से शुरू होगा। जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों के कुल 1199 मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद आपत्ति और दावे का काम शुरू होगा। इसके लिए जनपद में कुल 2740 बीएलओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में वो सभी युवक-युवक युवतियां भी मतदाता बनने के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जो 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। नये आवेदक अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ से संपर्क करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इनको अपनी आयु का प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

ये है विधानसभावार वर्तमान स्थिति
विधानसभा कुल मतदाता
सिवालखास 3,25,952
सरधना 3,42,002
हस्तिनापुर 3,33,458
किठौर 3,50,652
मेरठ कैंट 4,12,764
मेरठ शहर 3,04,002
मेरठ दक्षिण 4,49,574
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें