फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयंका वॉरियर्स इलेवन 17 रन से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में सोमवार से क्रिकेट टूर्नामेंट की शरुआत हुई। पहले दिन टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए, जिसमें गाेयंकन वॉरियर्स और गोयंकन पैंथर्स ने जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आरती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। पहले मैच में गोयंका वॉरियर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 138 रन बनाए। तरुजोत ने 37, आरव ने 30, हिमांग ने 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवाय और हरित को तीन-तीन विकेट मिले। विराट और पार्थ ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयंका थंडरबोल्ट की टीम 15 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें दिशांत ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांग ने 3 व आरव ने 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में गोयंका पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसमें सार्थव ने 21, विवान ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में मनराज व हरजौत ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयंका मेवरिक्स की टीम 14.5 ओवर में 121 रन ही बना सकी और पैंथर्स ने 6 रन से जीत प्राप्त की। इसमें मनराज ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में विवान, सूर्यांश, कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। इस दौरान ईशा, क्रिकेट कोच अतहर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें