असौड़ा हाउस जैन मंदिर में शांति पाठ करते जैन समाज के लोग.....संवाद
मेरठ। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड पर कार्यक्रम हुआ। इसमें संजय जैन ने कहा कि भगवान का अभिषेक करना आत्मशुद्धि का माध्यम है। इस अवसर पर अभिषेक के साथ पूजन कराया गया। संजय जैन और विपिन जैन ने पूजा की विधि बताई। पूजन में अक्षत, उत्कर्ष, मानित गौतम, ऐश्विनी और अभिनव शामिल रहे। बच्चों ने भी जलाभिषेक किया। बच्चों को जैन धर्म की परंपरा और धार्मिक क्रियाओं के बारे में बताया गया। संजय जैन ने बताया कि जैसे हम जल से भगवान को स्नान कराते हैं, वैसे ही हमें अपने मन, वचन और कार्यों को भी शुद्ध करना चाहिए। इस अवसर पर राजीव राय, कंचन जैन, पूनम जैन, सुधीर जैन, सोनिया जैन, शोभित जैन रहे। ब्यूरो
महावीर जयंती भवन में प्रशिक्षण शिविर लगाया
शारदा रोड महावीर जयंती भवान में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। सौरभ जैन सराफ ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इसमें 80 से अधिक बालक और बालिकाओं ने पूजन किया। सौरभ जैन ने बताया कि जैन धर्म में रक्षाबंधन का बहुत महत्व है। देवेंद्र जैन, अतुल जैन, वैभव जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराई। बच्चों को पूजन राहुल जैन, गौरव जैन, सम्यक जैन ने कराया। इस अवसर मनु जैन, निशु जैन, शुभि जैन, निशु जैन, अचल जैन आदि रहे।
- असौड़ा हाउस जैन मंदिर में हुआ शांति विधान
- शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में शांति विधान हुआ। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य भूषण जैन, नितिन जैन, शुभ्रा जैन, विनोद जैन को मिला। शास्त्री सिद्धांत जैन जी ने बताया शांति विधान जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण पूजा है। जो भगवान शांतिनाथ को समर्पित है। यह पूजा विशेष रूप से संकटों, बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए की जाती है।