फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल खाक   

Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोतीगंज में एक टायरों के गोदाम में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से 11 बकरे झुलस गए। इनमें से आठ की मौत हो गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

सोतीगंज निवासी मोहसिन उर्फ मोसी का मकान है। मकान के निचले हिस्से में गोदाम है ऊपर वह परिवार सहित रहता है। छत के ऊपर से एलटी लाइन जा रही है। बुधवार तड़के चार बजे एलटी लाइन का तार छत पर गिर गया। जिसे आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम में रखे टायर धूं-धूं कर जलने लगे। आग से मोहसिन का बेटा कलवा भी झुलस गया। चीख पुकार सुनकर लोग जमा हो गए। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जैसे तैसे आग बुझाई, लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जल गया। वहीं आग की चपेट में आने से 11 बकरे भी झुलस गए। बाद में 8 बकरों की मौत हो गई। सोतीगंज के लोगों ने हंगामा कर आरोप भी लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने छत से एलटी लाइन नहीं हटाई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस मामले की शिकायत बिजली विभाग के आला अधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें