फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर प्रेम से ही प्राप्त होता है : शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड स्थित आभा मानव मंदिर के वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। आचार्य पंडित विनय शास्त्री ने कहा कि यशोदा मैया के घर जब कान्हा आते हैं तो पूरे नंद गांव में खुशहाली छा जाती है। उन्होंने माखन चोरी की लीला, यशोदा मैया और दामोदर लीला, पूतना वध, शकटासुर वध, कालिया नाग दमन लीला, गोवर्धन लीला की कथा कही गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया श्री कृष्ण की बाल लीलाएं आध्यात्मिक और नैतिकता का संदेश देती हैं। ईश्वर प्रेम से ही प्राप्त होता है। कालिया दमन और गोवर्धन लीला प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। कथा में गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। कथा व्यास ने बताया कि यशोदा मैया ने जब श्री कृष्ण का मुंह खोला तो पाया कि उसमें चर-अचर संपूर्ण जगत विद्यमान है। उन्होंने कहा यदि हमें अपने धर्म को जानना है तो गीता, भागवत, रामायण का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें