फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंगनबाड़ी उत्सव में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

विज्ञापन
रोहटा। बाल विकास विभाग रोहटा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। बाल विकास विभाग रोहटा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह और विशिष्ट अतिथि मंजू देवी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। वहीं छह माह की आयु के तीन बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य अतिथि ने साड़ी और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए बेबी शो का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मदन पाल सिंह, सचिव विपिन कुमार, नीता, रीता, प्रीति, मीनाक्षी और निशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें