फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्लोबल पब्लिक स्कूल का 25वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
रोहटा। ग्लोबल पब्लिक स्कूल रासना में 25वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। संस्थान
विज्ञापन
रोहटा। ग्लोबल पब्लिक स्कूल रासना ने अपने गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों, दीपों और फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सतवाई ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और सांस्कृतिक विविधता दर्शाते हुए नृत्य, नाट्य, लोकगीत और कविताओं की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रा कृतिका शर्मा ने दीप जलाओ आशा के शीर्षक पर कविता सुनाई। बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मिष्ठान, फुलझड़ियां, खिलौने और उपहार वितरित किए गए। विद्यालय के चेयरमैन प्रमोद त्यागी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को विद्यालय की प्रगति में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्या डॉ. अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर रेनू चौधरी, नीतू चौधरी, करुणा शर्मा, वर्षा गुप्ता, अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें