यूपी के मेरठ से सटे शिवाया गांव में तालाब की खुदाई के दौरान एक बमनुमा वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस चीज के मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस ग्रेनेड लॉचर जैसी वस्तु मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच टीम के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को इस वस्तु से दूर रहने को कहा। वस्तु की जांच की जा रही है।
While digging land in Meerut's Daurala a rocket shaped iron object was recovered, forensic team has been sent for investigation. Army team is present at the spot: Ranvijay Singh, SP (City)
तालाब की खुदाई में मिले इस बम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग इसे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा बम बता रहे हैं। काले रंग की लंबी और मध्यम गोलाई लिए लोहे की धातु से बनी यह वस्तु दिखने में किसी बम जैसी ही लग रही है।
हालांकि पुलिस ने इस वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर इंस्पेक्टर दौराला मामले की जांच के पहुंचे हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि तालाब से मिली वस्तु की फोरेंसिक विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी।