मेरठ। लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियों की हत्या में नामजद आरोपी नईम एनकाउंटर की मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने कहा कि नईम एनकाउंटर से जुड़ी कोई जानकारी या साक्ष्य देना है, तो तीन फरवरी तक उनके कार्यालय में दें। इसके लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक साक्ष्य लेने का समय निर्धारित किया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट के बताया कि आठ जनवरी को सुहेल गार्डन में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई थी। वारदात में नईम और सलमान मुख्य आरोपी थे। 50 हजार के इनामी नईम की 25 जनवरी सुबह 4:00 पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें नईम ढेर हो गया था। सलमान के पैर में भी गोली लगी थी, जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। डीएम वीके सिंह ने सोमवार नईम एनकाउंटर में मजिस्ट्रियल जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है।