संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र एक गांव की एक युवती की अश्लील फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसके पिता को भी व्हाट्सएप पर फोटो भेजी और अपने स्टेटस पर भी लगाई। युवती के पिता ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए युवती के पिता ने बताया कि एक माेबाइल नंबर से उनकी बेटी की अश्लील फोटो वायरल की जा रही है। इस नंबर से उनके व्हाट्सएप पर भी फोटो भेजी जा रही है। आरोपी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी उनकी बेटी की फोटो लगाए जा रहे हैं। इससे समाज में उनकी बहुत बदनामी हो रही है। परिवार भी सदमे में है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।