गंगानगर। गंगानगर की एक कॉलोनी में सोमवार शाम दो युवतियों ने गली के बाहर खड़े होकर शराब पीकर हंगामा किया। कॉलोनी के निवासियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। निवासियोें ने आरोप लगाया कि युवतियां अपने घर में अनैतिक कार्य करती हैं। जिससे यहां माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रविवार शाम कॉलोनी में किराए पर रह रहीं दो युवतियां और परिचित दो युवकों के साथ तेज आवाज में गाने बजाकर शराब पी रही थीं। यह देखकर कॉलोनी के लोग भड़क गए। सूचना पर गंगानगर एसआई जानकी व अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने चारों को हिरासत में ले लिया। मौके पर कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक माह से युवतियां एक महिला के मकान में किराए पर रह रही हैं।
पूरे दिन यहां युवक आकर हुड़दंग करते हैं और खुलेआम शराब पीते हैं। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शाम होने के कारण युवतियों को थाने नहीं लाया गया। उन्हें चेतावनी दी गई है। उन्होेंने लिखित में माफी मांगी है। अगर दोबारा से ऐसी घटना संज्ञान में आती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि घटना मेरे संज्ञान में नहीं हैं। थाना पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।