फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां ज्यादा नकलची, लड़के भी कम नहीं, यूएफएम ने जारी की बीएड सत्र 2018 की सूची

Sun, 28 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन
जी हां लड़कियां परीक्षा में चीटिंग करने में भी अव्वल आ रही हैं तो वहीं लड़के भी कम बिल्कुल नहीं हैं। शनिवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीएड सत्र 2018 की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग करने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें बीएड के लड़कों से ज्यादा लड़कियां नकल कर रही हैं। 
विज्ञापन


यूएफएम द्वारा जारी की गई सूची में लड़कियों की संख्या जहां 33 है वहीं, लड़कों की संख्या 30 है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस सूची को परीक्षा में नकर करते हुए पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों के आधार पर जारी करता है। इस सूची को कई मानकों पर तैयार किया जाता है।

परीक्षा के दौरान नकल पकड़े जाने के बाद उन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अलग कराते हुए जांच समिति गठित की जाती है। इस मामले में समिति द्वारा पकड़ी गई सामग्री और कॉपी में लिखे उत्तरों आदि का मिलान करते हैं। इसके बाद इनको यूनिवर्सिटी छह कैटेगिरी में रखते हुए यूएफएम का रिजल्ट घोषित करती है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी पाए गए 63 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की। यूनिवर्सिटी ने इस सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इनको एक कैटेगिरी से छह कैटेगिरी तक शामिल हैं। श्रेणी एक में चेतावनी है कि भविष्य में इस संबंध में सावधान रहें। श्रेणी दो में संबंधित विषय कोड की परीक्षा निरस्त की गई है। 

श्रेणी तीन में संपूर्ण वर्ष 2018 की परीक्षा निरस्त की गई है। श्रेणी चार में संपूर्ण वर्ष की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। श्रेणी पांच में संपूर्ण वर्ष की परीक्षा निरस्त करने के साथ ही विश्वविद्यालय की किसी भी परीक्षा में 2020 तक शामिल नहीं हो सकेंगे। श्रेणी छह में संपूर्ण वर्ष की परीक्षा निरस्त करने के साथ ही विश्वविद्यालय की किसी भी परीक्षा में 2020 तक शामिल नहीं हो सकेंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें