फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से बंक मार प्रेमी के साथ घूमने गई छात्रा, चाचा ने पकड़ा, फिर जो हुआ...

Sun, 25 Feb 2018 09:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुरम शहर में एक स्कूल की दो छात्राएं दो युवकों के साथ स्कूल से बंक मारकर निकल गईं। इस बीच रास्ते में एक छात्रा के चाचा ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दोनों युवक चाचा को धक्का देकर भाग निकले। इनमें एक युवक के दूसरे समुदाय से होने पर हंगामा हो गया। मामला पुलिस चौकी पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी दो छात्राएं हाइवे स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूल के लिए निकलीं। लेकिन स्कूल पहुंचने के बजाय दोस्तों के साथ घूमने निकल गईं। इस बीच दौराला से पहले एक छात्रा को उसके चाचा ने अनजान युवकों के साथ देखा तो रोक लिया। चाचा ने जब युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों युवक धक्कामुक्की कर भाग निकले। शोर मचने पर वहां भीड़ लग गई। लोग दोनों युवकों को पकड़ने दौड़े। लेकिन वे हाथ नहीं आए।

पढ़ें : युवती का थाने में हंगामा, बोली- मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर छात्राओं के परिजन भी आ गए। इनमें एक युवक दूसरे समुदाय के होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। दोनों छात्राओं को मोदीपुरम चौकी लेकर पहुंच गए। परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज उपेंद्र मालिक का कहना है कि दो छात्राएं नाबालिग हैं, जिन्हें उनके परिजनों ने दो युवकों के साथ जाते पकड़ लिया था। युवकों की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें