मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में एक छात्रा ने दबंगों से परेशान होकर स्कूल छोड़ दिया। दबंग युवकों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। छात्र के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी का कहना है कि सारे मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है। जांच आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सरूरपुर थाना क्षेत्र से एक छात्रा अपने परिजनों के साथ बिलखती हुई एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने एसएसपी से मुलाकात करते हुए आरोप लगाया कि उसके गांव के कुछ युवक पिछले कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Murder: आशीष ठीक नहीं, दूर रहो! नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने दी हिदायत, बेटी ने बदले में दी मौत
जब उसने विरोध किया दबंग युवकों ने उसके साथ मारपीट की । छात्र डर के मारे स्कूल छोड़ दिया। एसएसपी ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात को सारे मामले की जांच दी। एसएसपी का कहना है कि जांच आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की गई।