मेरठ में शनिवार को एक युवती ने कमिश्नरी चौहारे पर पुलिस के सामने एक युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। हालांकि बाद में पुलिस आरोपी को सिविल लाइन थाने ले गई। युवती का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। बार-बार अश्लील फोटो नेट पर डालने की धमकी दे रहा था। युवक ने शनिवार को युवती के पास फोन किया और बोला कि अगर आज मिलने नहीं आई तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की और पूरा मामला बता दिया।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी नितिन और उसके साथी कासिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को सिविल लाइन थाने ले गई। युवती इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी की रहने वाली हैं। युवती ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मामा के यहां (मवाना) में जागरण में गई थीं। जहां नितिन नाम के एक युवक से उसकी मुलाकात हई। युवती का आरोप है कि युवक ने अश्लील फोटो खींचे और बाद में धमकी देने लगा कि अगर मिलने नहीं आएगी तो फोटो नेट पर वायरल कर दूंगा।
पढ़ें : रेड लाइट एरिया में मिलने गया था युवक, युवतियों ने पकड़कर धुना