फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में तनाव बरकरार, दलितों में दहशत, पुलिसफोर्स तैनात

Sat, 09 Sep 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में तनाव बरकरार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने में एसएसपी अनंत देव तिवारी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि भूपखेड़ी गांव में दलित और ठाकुरों के बीच छेड़छाड़ को लेकर विवाद नहीं हुआ। विवाद किसी और बात को लेकर हुआ था। उन्होंने बताया कि गांव में अभी भी तनाव बरकरार है और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।    
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लोग संत रविदास धर्मशाला में शोभायात्रा के बाद बुधवार रात सत्संग कर रहे थे। इस दौरान वहां ठाकुर बिरादरी के हर्षित, मोहित, सोनू, उमेश भी मौजूद थे। दलित पक्ष के लोगों ने हर्षित आदि पर चप्पल चोरी करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों को समझा कर अलग कर दिया गया था। पुलिस टीम को बच्चों का झगड़ा कहकर ग्रामीणों ने वापस कर दिया।

पढ़ें : मुजफ्फरनगरः दलित-ठाकुरों के बीच चली गोलियां, 18 लोग घायल, मौके पर फोर्स तैनात
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुआ बवाल

दलितों में दहशत
बृहस्पतिवार सुबह ठाकुर पक्ष के मोहित, विक्की अपने स्कूल गांव रार्धना में परीक्षा देकर वापस आ रहे थे, तभी दलित पक्ष के प्रकाश दिशा शौच के लिए जा रहा था। इन लड़कों ने प्रकाश को रोककर उसके साथ चप्पल चोरी के आरोपों को लेकर मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर दलित पक्ष के अंकित, मोगली आ गए और इनके द्वारा विक्की के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। झगड़े की सूचना पर ठाकुर पक्ष व दलित पक्ष के लोग मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दोनों पक्ष में मारपीट हुई। जिसमें दलित पक्ष से संतोष, प्रकाश संतोष, टेक्का और ठाकुर पक्ष से प्रशांत उर्फ तन्नु, संदीप, गौरव को चोटें आईं। दलित पक्ष के सोमपाल द्वारा थाने पर उपरोक्त मारपीट के अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के संबंध में ठाकुर पक्ष के उमेश, हर्षित आदि 18 लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी गई। जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। दूसरे पक्ष से भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि गांव में अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। गांव में शांति व्याप्त है, एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

पढ़ें : मुजफ्फरनगर दंगे के चार साल, नहीं मिट पाईं आज तक दिलों की दूरियां

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें