दौराला। दौराला स्थित फार्म हाउस में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि किसान समृद्धि दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेधावी छात्राओं को स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संगीत सोम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों और ग्रामीणों के हितों के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले वहां आतंकी सोच की सरकार थी, लेकिन अब भाजपा की सरकार बनने से स्थिति बदल रही है। उन्होंने कहा कि यदि आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे होते तो देश के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता। भारतीय खिलाड़ियों को अवसर मिलने से देश की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिला है। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सैनी, ओमप्रकाश पाल, ललित, ईश्वर, धीरज, सोनू, मनोज, मोहन, संजय, ऋषिपाल, किरणपाल, नवाब सिंह अहलावत, अनिल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।