कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को शपथ
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित यात्रा की शपथ दिलाई गई। रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ. पूजा राय ने छात्राओं को भविष्य की नागरिक बताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को जीवन सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया गया।
इसी क्रम में महाविद्यालय में खेल उत्सव के तहत इंडोर गेम्स का भी आयोजन हुआ जिसमें बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैडमिंटन में सृष्टि विजेता और शिखा उपविजेता रहीं जबकि कैरम में रिमझिम तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल उत्सव का समापन 13 फरवरी को होगा, जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में कालिंदी सिंह, अंजू, कनुप्रिया, संध्या और अंजलि का सहयोग रहा। तनु, रेनू, स्नेहा सहित अन्य छात्राओं ने जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।