फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर मेकिंग से दीपावली महोत्सव में भरे रंग

विज्ञापन
महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में दीपावली महोत्सव मे प्रतिभाग करने वाले छात्र प्रमाण पत्रों के साथ। (
विज्ञापन
मवाना। महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रवीण मित्तल एवं कॉलेज सेक्रेटरी सारिका मित्तल रहीं। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। वंदना बीए विभाग की छात्रा प्राची ने की।
विज्ञापन

विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता, थाली मेकिंग, दीया मेकिंग और कैंडल मेकिंग का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने गोलगप्पे, चाट, सैंडविच और भेलपुरी के स्टॉल भी लगाए। प्रतियोगिता में एड कलीनिक में डी फार्मा विभाग के सागर और पैरामेडिकल विभाग के हिमांशु, नावेज और मनमोहन ग्रुप ने भी पानी पूरी स्टाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम ने द्वितीय स्थान पाया।
पैरामेडिकल विभाग के अक्षित एवं सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालू बीए, द्वितीय स्थान प्राची बीएससी होम साइंस, तृतीय स्थान प्राची बीए ने प्राप्त किया। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवनी बीए रही। सेल्फी प्वाइंट प्रतियोगिता में सागर, वंश, नितिन एवं अक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम प्रतीक्षा, द्वितीय प्राची तथा तृतीय स्थान पर डिप्लोमा इन आयुर्वेद प्रथम वर्ष की छात्राएं रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका समूह बीए विभाग ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संदीप कुमार, डाॅ. राशिद खालिद और शोभा पॉल की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें