फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कक्षा नौ की छात्रा पर स्कूल जाते समय पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, घायल

Thu, 13 Feb 2020 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
मेरठ के पल्लवपुरम में गुरुवार सुबह एक शख्स ने स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में छात्रा मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


बताया गया कि पल्लवपुरम फेस टू निवासी छात्रा स्वाति कक्षा नौ में पढ़ती है। वह आज सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी कि रास्ते में उसे पड़ोस के ही व्यक्ति नरेश पुत्र रामू ने घेर लिया और उस पर चाकू से वार कर दिया। हमले में छात्रा के सिर में चोट लगी है। छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें