फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकिल पाकर खुशी से झूम उठी छात्राएं

विज्ञापन
गांव पूठखास में आयोजित सम्मान समारोह में छात्राओं को दीं गईं साइकिल। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को रोहटा ब्लॉक के पूठ खास गांव में 18 बाल मित्र गांवों की 40 छात्राओं को मुफ्त साइकिल वितरित कीं। सत्यार्थी संगठन प्रत्येक जरूरतमंद लड़कियों को साइकिल वितरित की गई।
विज्ञापन

पूठखास गांव में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जटपुरा के ग्राम प्रधान विनोद कुमार, कैथवाड़ी के ग्राम प्रधान सुधीर कुमार, उखलीना ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, आलमगीरपुर की प्रधान सीमा रहे। इसके अलावा युवा मंडल के धीरज त्यागी, महिला मंडल कि सदस्य बबीता देवी और मुनेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्य्क्षता करते हुए फाउंडेशन के जिला समन्वयक निश्चल त्यागी ने बताया कि नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का कहना है कि यदि गांव की प्रत्येक बेटी पढ़ लिख जाएगी तो बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, बाल विवाह, जात पात जैसी कुप्रथाओं का अंत हो जायेगा और आदर्श समाज की स्थापना अपने आप हो जाएगी। निश्चल त्यागी ने कहा कि ऐसे अभियानों के जरिए हम समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को समय पर अधिकारों से महफूज करने तथा उन्हें शिक्षा दिलाने के बाबत अपने समाज के लोगो का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। जटपुरा गांव की बच्ची ख़ुशी शर्मा ने कहा कि वह साइकिल पाकर खुश है। अब रोजाना आसानी से स्कूल जा सकेगी। डूंगर गांव की बच्ची भूमिका ने कहा की उसे साइकिल नहीं बल्कि उड़ने के लिए पंख मिल गए हैं। रसूलपुर की बच्ची नेहा ने कहा की अब वह और मेहनत से पढ़ाई करेगी। संचालन सहायक परियोजना अधिकारी शेर खान ने किया। इस दौरान शाहनवाज, राहुल रोहटा, इमरान खान, फातिमा, नाजिम, जाकिर हुसैन, नीतू, सना, नगमा, सानिया, काजल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें