फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट की दुकानों का किराया तीन गुना बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट की दुकानों का किराया तीन गुना बढ़ाया
विज्ञापन

मेरठ। आय में इजाफा करने के लिए कैंट बोर्ड दुकानदारों पर बोझ बढ़ाने जा रहा है। बोर्ड बैठक में कैंट क्षेत्र की 250 दुकानों से तीन गुना किराया लेने पर सहमति बन गई है। इसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। जनता से जुड़े कई अन्य मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बोर्ड बैठक में जितने भी जनहित के मामले उठाए गए उसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
बैठक में म्यूटेशन पर विवाद की स्थिति बनी रही। इस प्रकरण पर पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा और उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी में खूब बहस हुई। बीना वाधवा ने सब-डिविजन में म्यूटेशन किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सिविल एरिया कमेटी में कई मामलों पर सहमति बनने के बाद भी मिनट्स को बदला जा रहा है। दो-दो महीने में मिनट्स दिए जा रहे हैं। इस पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मिनट्स को एक सप्ताह में बोर्ड सदस्यों को देने के लिए कहा। वहीं डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था में 18 लाख 75 हजार मासिक के टेंडर पर भी सवाल उठाया गया। पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि पहले 15 लाख में सफाई का टेंडर दिया जा रहा था, अब क्यों 18 लाख किया जा रहा है। इस पर सीईओ ने कहा कि क्या डोर-टू-डोर सफाई बंद कर दें। सदस्यों ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। अब डोर-टू-डोर का दोबारा से रिव्यू कराया जाएगा। इसके अलावा कैंट क्षेत्र में पांच दुकानों को शराब बेचने के लिए एनओसी दी गई। सिटी स्टेशन पर स्थित दुकानों पर एनओसी देने के लिए सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा 55 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के लिए कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन

इंडस टॉवर को दिया जाएगा नोटिस
कैंट क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए टावर लगाने वाली इंडस कंपनी को प्रक्रिया पूरी न करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। वहीं, कैंट अस्पताल के दवा सप्लायर बाबा मेडिकल स्टोर को उनके द्वारा वर्ष 2002 से 2006 के बीच सप्लाई की गई दवाओं के भुगतान को तत्कालीन सीईओ केसी गुप्ता द्वारा रोक दिया गया था। जांच में 40 लाख के बिलों में ढाई लाख के बिल फर्जी मिले थे। अब मेडिकल स्टोर की ढाई लाख के अलावा बाकी रकम के भुगतान की मांग करने का मामला बोर्ड के समक्ष रखा गया। बोर्ड में बकाए भुगतान किए जाने पर सहमति बनी।
ऐसे बढ़ेगा दुकानों का किराया
कैंट क्षेत्र में बेगमपुल, रेलवे रोड, आबूलेन, लालकुर्ती, सदर बाजार, सिटी स्टेशन पर स्थित दुकानों पर बढ़े किराये का बोझ पड़ेगा। इसमें सिटी स्टेशन पर आठ रुपये प्रति वर्ग मीटर को बढ़ाकर 31 रुपये प्रति वर्ग मीटर, रोहटा रोड क्षेत्र में चार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 23 रुपये प्रति वर्ग मीटर और दिल्ली रोड पर 24 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 44 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। ये स्टैंडर्ड टेब्यूलर रेट कहलाते हैं।
विज्ञापन

ये हुए बैठक में शामिल
बैठक में बोर्ड अध्यक्ष अनमोल सूद, उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी, सदस्य रिनी जैन, बीना वाधवा, अनिल जैन, नीरज राठौर, मंजू गोयल, धर्मेंद्र सोनकर, एडम कमांडेंट जीई साउथ व अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें