फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

Tue, 24 Jan 2023 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यही नहीं आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में मवाना थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुकर्ष्म किया। यही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं वीडियो वायरल होने पर पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मामला 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।

गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसके भाई को चोट लग गई थी। वह और उसके माता-पिता भाई का इलाज मेरठ में करा रहे थे। घर पर दो बहनें थीं। तीन जनवरी को उसकी एक बहन गोबर पाथने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवक उसकी बहन को ईंख के खेत में घसीट ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम का तलवार से नया कारनामा, खूब हो रहा वायरल, आश्रम में भी जुट रही भीड़, पर नहीं टूटी पुलिस की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बहन को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो परिवार को जान से मार देंगे। दहशत में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बेटी के गुमसुम दिखाई देने पर मां में उससे कारण पूछा तो बहन ने घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने बताया कि लड़की नाबालिग है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेहरबान पुत्र जुल्फकार और इलाल पुत्र सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आए। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें