पुलिस ने युवती के बारे में सूचना उसके परिजनों को दी। देर शाम युवती के परिजन भी थाने में पहुंच गए और युवती को समझाने का प्रयास किया। मगर, वह युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने उनकी शादी कराने का फैसला लिया और दोनों को ले गए।
थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि युवक-युवती दोनों बालिग थे, इस कारण उन्हें अपनी इच्छा से शादी करने का अधिकार है। इस पर उनके परिजन भी सहमत हो गए और परिजन उनको अपने साथ ले गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/