फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा

Thu, 13 Jul 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा
विज्ञापन
इंटर की एक छात्रा के रिश्ते के चाचा के साथ होटल के कमरे में मिलने पर परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। परिजन होटल वालों से भी भिड़ गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी कक्षा 12 में पढ़ती है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन बीच रास्ते में एक युवक मिला। जो उसे कार में बैठाकर एक होटल में ले गया। छात्रा के भाई के दोस्त ने इसकी सूचना दी तो छात्रा के परिजन तमतमाते हुए होटल पहुंच गए। परिजनों ने कमरा खुलवाया तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। वहीं परिजनों ने होटल में हंगामा कर दिया। होटल स्टाफ पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है। उन्होंने बिना आईडी देखे उसे होटल में कमरा क्यों दिया। इस बात को लेकर होटल वालों से परिजनों की बहस हो गई। हंगामे की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें