फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मेरठ में बहन की हल्दी के दिन डीजे पर नाचते हुई गिरी युवती, फिर उठ न सकी; शादी की खुशियां हुई काफूर

Sun, 28 Apr 2024 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में डांस करते हुए मौत का मामला सामने आया है। शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में चचेरी बहन की शादी में डांस करते हुए युवती की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
डांस करते हुए युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक युवती चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में डांस करते-करते गिर गई और उसकी मौत हो गई। चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में मोहल्ले की कुछ लड़कियों के साथ चचेरी छोटी बहन रिमशा डांस कर रही है। वह डांस करते-करते गिर गई। उसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार रात अहमदनगर गली नंबर-2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बरात आनी थी। इसी के चलते घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। 

प्रोग्राम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थी तभी दुल्हन की बहन रिमशा गिर गई। साथ में डांस कर रही लड़कियों ने उसे उठाने का प्रयास किया रिमशा के नहीं उठने पर लड़कियों ने शोर मचा दिया।

इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिवार के लोग रिमशा को लेकर एक नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। रिमशा  की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिवार के लोगों ने फिलहाल शादी के प्रोग्राम को रोक दिया है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के अनुसार मृतक रिमशा को दौरा पड़ने की बीमारी थी, और उसका इलाज भी चल रहा था। मृतक रिमशा के परिवार वालों का कहना है कि डांस के दौरान उसे दौरा पड़ा था जिसके चलते वह गिरी और उसकी मौत हो गई। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले की कोई भी जानकारी नहीं हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें