फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी, दुष्कर्म की हुई थी कोशिश

Sat, 22 Jun 2019 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
जहर खाया
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचलों से परेशान कक्षा 11वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा चार दिनों से अपनी ननिहाल में आई हुई थी। 

विज्ञापन


बुधवार रात दो युवकों ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की भी कोशिश की थी। छात्रा के पिता ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए।

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ती थी। चार दिन पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में छुट्टी काटने के लिए आई थी। आरोप है कि बिचपड़ी गांव के रहने वाले अभिषेक (18) और गौरव (18) छात्रा से छेड़छाड़ करते थे और कई दिन से परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन


बुधवार रात दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे आहत छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक और गौरव के खिलाफ धारा 306, 458, 376, 511 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

हाईस्कूल में 85 प्रतिशत अंकों से पास हुई थी छात्रा

बागपत। छात्रा के पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। हाईस्कूल की परीक्षा में उसने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। कभी-कभी ननिहाल में आती थी। गांव में उसके नाना-नानी ही रहते थे। चार दिन पहले अपने आठ साल के भाई के साथ ननिहाल में आई थी। उससे हर रोज बात होती थी। कई बार उसने मनचलों की हरकतों के बारे में भी बताया था। उसके पिता प्राइवेट चिकित्सक है। 

रमाला क्षेत्र में भी की थी युवती ने आत्महत्या
जिले में मनचलों से परेशान होकर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचलों से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। एसपी ने तत्कालीन रमाला थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया था। छपरौली कस्बे में मनचलों से परेशान होकर युवती घर में कैद हो गई थी। इस प्रकरण में भाजपा नेता के बेटे का भी नाम आया था। पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा था।

सुसाइड नोट में अंकित का भी जिक्र
मृतक छात्रा के कपड़ों से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में छात्रा ने अंकित नामक युवक का जिक्र करते हुए लिखा है कि अंकित ने उसे बदनाम कर दिया है। वह अभिषेक और गौरव का दोस्त है। इस बदनामी को वह सहन नहीं कर सकती। इसलिए आत्महत्या कर रही है।

एंटी रोमियो टीम का अब नहीं खौफ
जिले में युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। मनचले रास्ते में आते-जाते युवतियों को परेशान करते हैं। जनपद में मनचलों को सबक सिखाने के लिए 11 एंटी रोमियो टीमों का गठन किया गया था। लेकिन इसके बाद भी मनचलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज तक एंटी रोमियो टीम ने एक भी मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। टीम मनचलों को चेतावनी देकर ही छोड़ देती है। अब एंटी रोमियो टीम का कोई खौफ नहीं है। कभी पर भी टीम दिखाई नहीं है। छात्राएं बदनामी के डर से घर पर भी नहीं बताती। इस कारण मनचलों की हिम्मत बढ़ती चली जाती है। पुलिस ने छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए विशेष प्लान तैयार करना होगा।

बुधवार रात दोनों पक्षों ने कर लिया था समझौता : एएसपी
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात अभिषेक और गौरव को ग्रामीणों ने छात्रा के घर से पकड़ा था। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। थाने में दोनों पक्षों में आपस में समझौता भी कर लिया था। लेकिन घर जाने के बाद छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमें अंकित का भी जिक्र है। पुलिस अंकित को भी आरोपी बनाएगी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी रोमियो टीमें जगह-जगह तैनात रहती है। छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें