हाईवे पर गैंग का आतंक
एसएसपी का कहना है कि गैंग में नई उम्र कई लड़के हैं। हाईवे पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गैंग का फोकस रहता है। लग्जरी कार इनके निशाने पर होती थी, क्योंकि वहां से महंगा मोबाइल मिलने के चांस ज्यादा होते हैं। कम स्पीड से चल रही कार के आगे लोहे का रिंच या अन्य कोई चीज फेंकते थे। या फिर अचानक कार के बोनट पर आकर लेट जाते थे। या पैर पर कार चढ़ने की बात कहकर चालक को पीट देते थे। इसी बीच बाद कार से सामान उड़ा देते थे।
एक सप्ताह तक की रेकी
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कांस्टेबल निकुंज यादव ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक सप्ताह तक रेकी की। निकुंज और अन्य पुलिसकर्मी कार में बैठकर घूमते थे। गुरूवार शाम रिठानी में साजिद ने कांस्टेबल की कार की स्पीड कम देखकर शीशे में हाथ मारा और कहा कि कार का टायर पंचर हो गया है। जैसे ही निकुंज और अन्य साथी उतरे, तभी एक युवक कार की सीट पर रखे बैग को उठाने लगा। तभी पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ लिया।
महिला से लूटी थी चेन
तीनों युवकों ने बताया कि 20 दिन पहले गेझा मार्ग पर इस गिरोह ने एक महिला से चेन भी झपट ली थी। ये लोग गाजियाबाद में मोबाइल आदि बेचते थे, जिन्हें वहां से नेपाल भेज दिया जाता था। पुलिस जांच कर रही है कि नेपाल कैसे भेजा जाता था और इस काम में और कौन-कौन लोग लिप्त हैं।