फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छेड़खानी के विरोध में युवती और उसके परिजनों की पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 15 Dec 2023 08:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कंकरखेड़ा (मेरठ)

सार

मारपीट का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। हमलावर धमकी देते हुए मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
मारपीट करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में छेड़खानी का विरोध करना युवती व उसके परिजनों को भारी पड़ा। शुक्रवार को आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। वहीं पीड़िता का पति चेन्नई में कपड़े की फैक्टरी में काम करता है। उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसकी बेटी के साथ काफी समय से छेड़खानी करते आ रहे थे। जिसको लेकर पूर्व में भी पीड़ित महिला ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की थी। बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। दो दिन पूर्व उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी बीच दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी पर अश्लील कमेंट कर दिए। जिसका युवती ने विरोध किया। 

आरोपियों ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह दोनों आरोपी उसके घर के बाहर टहल रहे थे। आरोपियों ने युवती को देखते ही कमेंट्स करने शुरू कर दिए। इसके बाद पीड़ित परिजन भी घर से बाहर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी होने लगी। दोनों आरोपियों ने महिलाओं पर लात घुसो की बरसात कर दी। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


मारपीट का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। हमलावर धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना का पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी रहीसुद्दीन व इमरान को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें