फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में धोखाधड़ी का नया खेल: सामने आया DM के नाम से गिफ्ट मांगने का असली सच, अधिकारियों में मचा था हड़कंप

Sat, 27 Aug 2022 12:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

डीएम के नाम पर अधिकारियों को मैसेज भेजकर गिफ्ट मांगने का मामला सामने आया है। ऐसे मामले कई जिलों में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा, मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद समेत कई जिलों में डीएम का फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर अधिकारियों से गिफ्ट मांगने के मामले आए हैं। वहीं मेरठ शहर में इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा था। मामले की जांच की गई तो असली सच्चाई सामने आ गई। 

विज्ञापन


ये है मेरठ का मामला
मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर बड़ा कारनामा सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने वाट्सएप नंबर पर जिलाधिकारी की डीपी लगाकर कई अधिकारियों को मैसेज भेजकर गिफ्ट की मांग की। इस  9401137574 नंबर से गिफ्ट मांगे गए हैं। उधर, मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि इस मोबाइल नंबर से उनका कोई भी संबंध नहीं है। दो महीने पहले भी जिलाधिकारी के नाम से ऐसे ही गिफ्ट अधिकारियों से मांगे गए थे।

यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया था। वहीं अन्य जिलों में भी कई जिलाधिकारियों के फोटो लगाकर ऐसे ही अन्य अधिकारियों से गिफ्ट की मांग की जा रही है। शुक्रवार को डीएम मिर्जापुर ने भी ऐसा ही एक मामला पकड़ा है। उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की सफाई दी है कि मेरी प्रोफाइल फोटो को लगाकर कोई व्यक्ति अधिकारियों को मैसेज कर रहा है। यह फेक प्रोफाइल है।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें