फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी की हदें पार: 10वीं के छात्र ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, मासूम ने आपबीती सुनाकर तोड़ा दम,जानें पूरा मामला

Sat, 27 Aug 2022 07:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कक्षा दो के छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और उन्होंने 10वीं के छात्र पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के पचगांव पट्टी अमर सिंह में 10वीं के छात्र द्वारा कक्षा दो के विद्यार्थी जीतू पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने शव को स्कूल में रखकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जीतू ने आरोपी छात्र की एक छात्रा से बातचीत के बारे में शिकायत कर दी थी। इसके चलते ही जीतू को बुरी तरह पीटा गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी मांगे मजदूरी करते हैं। मांगे का बेटा जीतू गुरुवार सुबह कैलाशवती शिक्षण संस्थान में गया था। आरोप है कि यहां 10वीं के छात्र ने उसकी पिटाई कर दी। जीतू की मां ने बताया कि उसका बेटा रातभर दर्द से कराहता रहा। मरने से पहले उसने बताया कि उसने आरोपी छात्र को एक छात्र के साथ देखा था और यह बात प्रधानाचार्य को बता दी थी। पीटने पर उसे उल्टियां लगी थीं। इसके बाद शिक्षकों ने जीतू को घर भेज दिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। मां ने गांव के ही एक डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन शुक्रवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जीतू की मौत के बाद परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। यहां शव रखकर हंगामा किया गया। आरोप लगाया गया कि प्रधानाचार्य और शिक्षकों की लापरवाही से यह घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य सुशील कुमार के प्रति गहरा रोष जताया। स्कूल में हंगामे की जानकारी पर इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि जीतू के परिजनों ने लिखित में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी 
विज्ञापन


रिश्तेदार के पास मुजफ्फरनगर गए थे : प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को रिश्तेदार के यहां मुजफ्फरनगर गए थे। शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली तो वह यहां पहुंचे। ग्रामीणों की मांग की है कि पांच लाख रुपये का मुआवजा और जीतू की मां को योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाई जाए।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें