फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में बही किशोरी का शव तीन दिन बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में बही किशोरी का
विज्ञापन

शव तीन दिन बाद मिला
मोदीनगर। तीन दिन पहले सोनिया विहार रेगूलेटर की पास गंगनहर में बही किशोरी का शव एनडीआरएफ ने 72 घंटे बाद बुधवार को मसूरी झाल से बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के आरोप में एक युवक को जेल भेज दिया। आरोपी का कहना है कि नहर के किनारे घूमते समय किशोरी के साथ हादसा हो गया था। उसके बयान से किशोरी के परिजन संतुष्ट नहीं है।
मोदीनगर की कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पुत्री (15) गत 18 जुलाई को संदिग्ध हालात में गंगनहर में बह गई थी। किशोरी के पिता ने संजू थापा और उसकी बहन, जीजा और दो दोस्तों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए निवाड़ी थाने में केस दर्ज कराया था। लापता किशोरी को खोजने में लगी एनडीआरएफ की टीम और निवाड़ी पुलिस ने 72 घंटे बाद बुधवार को मसूरी झाल से उसका शव बरामद कर लिया। उधर, पुलिस ने नामजद संजू थापा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। संजू ने बताया कि वह और किशोरी गंगनहर के पास बात करते हुए टहल रहे थे और हादसा हो गया। फिलहाल किशोरी की मौत रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर बढ़ेगी धारा
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज का कहना है कि किशोरी को अगवा करने के मामले में नामजद संजू थापा को जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में धारा तरमीम कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें