फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ के गुलाम नबी ने अलीगढ़ में दी जान, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Mar 2023 08:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : मेरठ निवासी गुलाम नबी ने अलीगढ़ में आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी गुलाम नबी ने अलीगढ़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पत्नी बुधवार को शौहर गुलाम नबी के शव को मेरठ लेकर पहुंची। यहां ससुराल वालों के सामने महिला ने रोते हुए कहा कि उनके शौहर को अचानक दौरा पड़ा और अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं मृतक के परिजनों ने शव की जांच कराई तो गले पर निशान मिले। इस दौरान पत्नी पर शक के चलते मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

वहीं पुलिस ने मृतक के गले पर रस्सी का निशान देखा तो सुसाइड का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले मृतक गुलाम नबी अपनी पत्नी, बच्चों के साथ अलीगढ़ रहने चला गया था। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी की परिजनों से अनबन रहती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तबस्मुम अक्सर शौहर से परिवार से अलग रहने के लिए कहती थी। दो महीने पहले पत्नी के दबाव में आकर गुलाम नबी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलीगढ़ जाकर रहने लगा था। बताया कि तभी से गुलाब नबी व परिवार से कोई संपर्क नहीं था। 

यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'

वहीं बुधवार सुबह मृतक की पत्नी अपने शौहर का शव और बच्चों को लेकर यहां आई। बताया कि पति को अचानक दौरा पड़ा और मौत हो गई। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें