आपने अक्सर देखा होगा कि दो प्रेमियों की अलग-अलग शादी के होने के बाद वे एक-दूसरे को भूल जाते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ और है। एक महिला पंजाब से आईं और विवाहित युवक के घर पहुंचकर इस जिद पर अड़ गई कि मैं यहीं रहूंगी। जानें इसके बाद क्या हुआ।
सहारनपुर के गांव इस्सोपुर निवासी एक विवाहित युवक को अपना प्रेमी बताते हुए पंजाब निवासी एक महिला उसके घर पर पहुंच गई। युवक फिलहाल रोजगार के सिलसिले में ओमान गया हुआ है। उसके परिजनों के समझाने के बावजूद महिला वहीं रहने की जिद पर अड़ी रही तो मामला कोतवाली जा पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद युवक को दो माह के भीतर घर बुलाने और उसकी मौजूदगी में मामला निपटाने का फैसला हुआ। इसके बाद ही दो माह के लिए महिला वापस पंजाब जाने के लिए राजी हुई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।