फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुछक में कार ने मिलने से क्षुब्ध युवक ने पत्नी को दिए तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
छुछक में कार ने मिलने से क्षुब्ध युवक ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन

मोदीनगर। नवविवाहिता को पुत्री पैदा होने के बाद पति ने मायके छोड़ दिया। इतना ही नही छुछक में कार नही मिलने पर आरोपी ने मायके रह रही पत्नी से मारपीट करने के बाद तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी, किंतु कोई कार्रवाई नही होने पर भाकियू पीड़िता के समर्थन में आ गई और थाने पर धरना दिया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती का निकाह जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात निवासी एक युवक से एक साल पहले हुआ था। बताया गया कि निकाह में मिले दान दहेज से ससुराल वाले नाखुश थे। आरोप है कि दहेज कि मांग को लेकर लगातार नवविवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। इसी बीच लगभग एक महीने पहले युवती ने बच्ची को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। बेटी पैदा होने के बाद ही ससुराल वाले महिला से कार की मांग करने लगे। पिछले दिनों महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद नवविवाहिता निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके आ गई। आरोप है कि शनिवार शाम नवविवाहिता का पति हापुड़ से उसके पास मायके आ गया। उसने बेटी पैदा होने के बाद छुछक में कार देने की बात कही। इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। परिजनों ने किसी तरह से नवविवाहिता को बचाया। आरोप है कि युवक ने इसी बीच अपनी पत्नी को तीन बार तलाक तलाक कह दिया। परिजनों ने घटना की तहरीर थाने में दी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की । किसी तरह मामले की जानकारी भारतीय किसान यूनियन को लगी। जिसके बाद भाकियू नेता पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए थाने के गेट पर धरने के लिए बैठ गए। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह आंदोलनकारियों को समझाया। वहीं, पुलिस का कहना है तलाक की तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें