फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूदखोर से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

मुरादनगर। सूदखोरों से परेशान होकर बुधवार रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि सूदखोरों ने युवक के कपड़े उतारकर शारीरिक यातनाएं दी, इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीकनपुर गांव में संजय उर्फ संजू परिवार सहित रहता है। बताया कि दो साल पहले दुहाई गांव निवासी विपनेश, जोनी व रामकुमार से 10 लाख रुपये ब्याज पर लिये थे। बताया कि करीब छह माह पूर्व जमीन बेचकर संजू ने 10 रुपये के ब्याज सहित 50-55 लाख रुपये लौटा दिए थे। संजू की पत्नी स्वीटी का आरोप है कि आरोपियों ने सब कर्जा चुकाने के बाद भी 40 से 50 लाख रुपये और बता दिए। बताया कि दो-तीन दिन पहले आरोपियों ने दुहाई बुलाकर पति संजू के कपड़े उतरवाकर मारपीट की व शारीरिक यातनाएं दी, इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। बुधवार को खेत पर जाकर संजू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में संजू को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़ित के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन किया। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की पत्नी स्वीटी की तहरीर पर विपनेश, जोनी व रामकुमार निवासी दुहाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एएसपी आकाश पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें