फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर तीन वाहन भिड़े,कार सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन भिड़े, कार सवार की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित ओखला निवासी कबीर शेख (32) पुत्र जमील शेख कार द्वारा बुधवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार भोजपुर थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी एक कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कबीर शेख बुरी तरह घायल हो गए। किसी तरह घायल कबीर शेख को कार से निकालकर उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें