फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रही युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की अश्लील वीडियो
विज्ञापन

बना ब्लैकमेल कर रही युवती
मोदीनगर (गाजियाबाद)। फेसबुक पर युवती से एक युवक को दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवती ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर युवक की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद युवती और उसका दोस्त ब्लैकमेल करने लगे। वीडियो डिलीट करने के बदले लाखों रुपये मांगे हैं। एकमुश्त रकम नहीं दे पाने पर किश्तों का विकल्प भी दिया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो उसने टरका दिया।
विज्ञापन

मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक वित्तीय संस्थान में कार्यरत है। बताया गया कि गत रविवार रात उसके फेसबुक एकाउंट पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युवक ने स्वीकार कर ली। जिसके बाद युवक का मोबाइल नंबर युवती के पास चला गया और उसने युवक को वाट्सएप कॉल किया। कुछ देर बात होने के बाद युवती ने युवक को वीडियो कॉल की और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। कॉल कटने के तुरंत बाद युवक के व्हाट्सएप पर युवती ने वीडियो भेजी। युवती और उसके एक साथी ने वीडियो डिलीट करने के बदले लाखों रुपये की रकम मांगी है। युवक ने मिन्नत की तो गिरोह ने रकम किस्तों में चुकाने का विकल्प दिया। घटना के बाद युवक सकते में आ गया। सोमवार सवेरे वह थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित को टरका दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें