फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पटरी गंगनहर पटरी पर दो कार में भिड़ंत, एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर दो कार में भिड़ंत, एक मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। गंगनहर पटरी मार्ग पर सालेहनगर पीर के पास बीती देर रात दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में ले लिया। हादसे में दोनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित जंहागीरपुरी निवासी आकाश कपूर (43) रविवार रात कार द्वारा हरिद्वार की ओर से दिल्ली की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह गंगनहर पटरी मार्ग पर निवाड़ी थाना क्षेत्र के सालेहनगर पीर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार आकाश कपूर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनो कारों को कब्जे में ले लिया गया है। दूसरी कार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें