फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी से पंचायत ने कराई पीड़िता की शादी, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी से पंचायत ने कराई थी पीड़िता की शादी, अब पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद पंचायत द्वारा दोनों की शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी ने किशोरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। किशोरी के परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक सहित तीन आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अलीगढ़ का रहने वाला एक युवक यहां एक कॉलोनी में रहता था। इसी दौरान पड़ोस मे रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से उसकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि जनवरी 2021 में युवक किशोरी को नोएडा किसी काम के बहाने ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी लगने के बाद दोनों परिवारों की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी से किशोरी की शादी करा दी गई । जिसके युवक किशोरी को लेकर अलीगढ़ रहने में लगा। बताया गया कि बाद में युवक ने किशोरी का उत्पीड़न शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया । थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें