आईआईएमटी एकेडमी में सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बालक तैराकी चैंपियनशिप में दिखाया दम
पदक विजेताओं का हुआ सम्मान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 (19) बालक तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता तैराकों को सम्मानित किया गया। आईआईएमटी स्कूल की प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
500 मीटर फ्री स्टाइल में गाजियाबाद के अद्यांत यादव पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर फ्री स्टाइल में नोएडा के वरुण, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नोएडा के ओरम बिष्ट पहले स्थान पर रहे। 50 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर बैक स्ट्रोक, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल, 400 मीटर फ्री स्टाइल आदि स्पर्धाओं के प्रथम तीन विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पियांशु अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
ये हैं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तैराक
1500 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19: अद्यांत नंदी प्रथम, सुविर द्वितीय, ओनिश तृतीय
800 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 17 : वरुण प्रथम, रितेश द्वितीय, देव भारद्वाज तृतीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 14 : ओरम बिस्ट प्रथम, गुरवंश द्वितीय, यशवर्धन तृतीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 17 : शिवम प्रथम, देव द्वितीय, नील तृतीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 19 : आदित्य सक्सेना प्रथम, रुद्रा द्वितीय, अश्मित सिंह तृतीय
50 मीटर बटरफ्लाई अंडर 17: शिवांश प्रथम, आदित्य नेगी द्वितीय, अभिजीत तृतीय
50 मीटर बटरफ्लाई अंडर 14 : जिगर प्रथम, ओम द्वितीय, अरशन अली तृतीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 14: अनय गुप्ता प्रथम, सक्षम पांडेय द्वितीय, अभय तृतीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 17 : अयान विश्नोई प्रथम, रितेश द्वितीय, सात्विक तृतीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 19 : समीर सिंह प्रथम, अनंत द्वितीय, रुद्रप्रतात तृतीय
200 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19: शौर्या चौधरी प्रथम, अनंत द्वितीय, अद्यंत नंदी तृतीय
200 मीटर व्यक्तिगत मेडले अंडर 11: रुद्र जोशी प्रथम, आयु त्यागी द्वितीय, बलदेव दत्त तृतीय
200 मीटर व्यक्तिगत मेडले अंडर 19: शौनक मलिक प्रथम, शौर्या चौधरी द्वितीय, ओम त्यागी तृतीय
200 मीटर बटरफ्लाई अंडर 14 : आरुष प्रथम, अरिहंत द्वितीय, श्लोक तृतीय
200 मीटर बटरफ्लाई अंडर 17 : अयान प्रथम, सात्विक द्वितीय, वरुण तृतीय
200 मीटर बटरफ्लाई अंडर 19 : अविनाश प्रथम, अद्यांत द्वितीय, सूविर तृतीय
400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 17 : वरुण प्रथम, रितेश द्वितीय, धैर्य तृतीय
400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 14 : देवांश प्रथम, ओरम द्वितीय, अरिहंत तृतीय