एनसीसी बटालियन में द्वितीय चरण की भर्ती में प्रतिभा करते छात्र। (स्रोत बटालियन) मवाना
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी, के तत्वावधान में कृषक इंटर कॉलेज के ओपन स्टेडियम में एनसीसी भर्ती के द्वितीय चरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भर्ती अभियान कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण और सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह के संयोजन में हुआ। भर्ती प्रक्रिया में बालक और बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य परीक्षण और लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट के अनुसार सर्वोत्तम कैडेट्स का चयन किया गया। कमान अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र प्रथम युवा शक्ति के विचार के अनुरूप प्रतिभावान कैडेट्स को चुनना है। प्रशासनिक अधिकारी ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में प्रतिबद्धता दोहराते हुए जानकारी दी कि भर्ती में कुल सीटों के सापेक्ष 33 प्रतिशत सीटों पर बालिका कैडेट्स का चयन किया जाएगा।