फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर आए अधेड़ का ट्यूबवेल की हौद में मिला शव

विज्ञापन
मुरादनगर। बसंतपुर सैंथली-भीकनपुर गांव मार्ग स्थित टयूवैल पर अधेड़ व्यक्ति की हत्या, मौके पर जां?
विज्ञापन
दोस्त के घर आए अधेड़ का ट्यूबवेल की हौद में मिला शव
विज्ञापन

मुरादनगर। बसंतपुर सैंथली गांव में दोस्त के घर मिलने आए मेरठ के नंगला गांव निवासी मूलचंद यादव(44) का शव बृहस्पतिवार को गांव के ही ट्यूबवेल की हौद में मिला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के भाई विपिन यादव का कहना है कि अपहरण के बाद सिर पर प्रहार कर उनके भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलचंद यादव बसंतपुर सैंथली गांव के गेट के पास स्थित एक फैक्टरी में काफी पहले नौकरी करते थे। वह कुछ दिनों से बसंतपुर सैंथली-भीकनपुर गांव मार्ग स्थित बंबे के पुल के पास एक चाय की दुकान पर रहते थे। जिस ट्यूबवेल में उनका शव मिला वह बसंतपुर सैंथली के मदन त्यागी का है। घटना के बाद एसपी देहात डॉ. ईरज राजा, एएसपी आकाश पटेल ने मौका मुआयना किया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें