फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा लेने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थानांतर्गत एक गांव में खेत पर चारा लेने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री गत 12 अगस्त को खेत पर चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी बीच मौका देख गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने कई दिन से बेटी को गुमसुम देखा तो कारण पूछा। इस पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के परिजनों ने आरोपियों से घटन का विरोध जताया तो उनके साथ अभद्रता की गई। पीड़िता के भाई ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। वहीं सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें