फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर में चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर में चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी हुई
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के त्यौड़ी-7 बिस्वा गांव में शुक्रवार देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। बवाल में लाठी-डंडे चले तथा पत्थरबाजी हुई। दोनों तरफ के कई लोगों को चोटें आई हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस का कहना है कि बलवा करने वाले करीब साठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद चुनावी रंजिश सामने आने लगी है। भोजपुर के त्यौड़ी-7 बिस्वा गांव में शुक्रवार देर शाम चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी ने निर्वाचित ग्राम प्रधान के समर्थकों पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से लोग सामने आ गए। जमकर पत्थरबाजी हुई तथा लाठी-डंडे चले। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ रहे लोगों को खदेड़ा। दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए। प्रधान पक्ष की दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी मगर वह फरार मिले। हलका प्रभारी एसआई मनीष चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों की पहचान की जा रही है। बलवा करने वाले करीब साठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें