फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, युवक घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। शासन-प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भोजपुर थानांतर्गत मुरादाबाद गांव में शुक्रवार को घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली से एक युवक घायल हो गया। गोली युवक के पैर में लगी। घायल को उपचार के लिए मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस देर शाम तक तहरीर मिलने से इनकार करती रही। आशंका है कि फायरिंग अवैध असलाह से की गई है। क्योंकि चुनाव के कारण अधिकांश शस्त्र जमा हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद गांव निवासी धनेश के पुत्र रितिक और नितिन की शुक्रवार को शादी थी। शुक्रवार को गांव में घुड़चढ़ी हो रही रही थी। इस दौरान डीजे की धुन पर नाच गाना चल रहा था। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली घुड़चढ़ी में मौजूद निशांत 24 वर्ष के पैर में लग गई। गोली लगते ही रंग में भंग पड़ गया। अफरातफरी और भगदड़ के बीच निशांत को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार्यवाहक थानाध्यक्ष शीलेंद्र सिंह का कहना है कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें